
बस्ती – सिरसिया दुबौलिया थाना क्षेत्र के अगौना में एक युवक के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसिया निवासी रिंकू (उम्र लगभग 28 वर्ष) कलवारी की तरफ से अपने घर जा रहे थे, तभी अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़े।
इस हादसे में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही राम-जानकी मार्ग के “देवदूत” कहे जाने वाले डॉ. प्रेम त्रिपाठी तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने डॉ. त्रिपाठी के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र के लिए एक सच्चा सेवाभावी बताया है।
बताया जा रहा है कि समय पर उपचार मिलने से युवक की हालत अब स्थिर है।