संतकबीरनगर। खलीलाबाद के युवा फिल्म निर्देशक धीरज श्रीवास्तव ‘प्रिंस’ एक बार फिर अपनी नई भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” को लेकर चर्चा में हैं। भाई-बहन के अटूट रिश्ते, त्याग, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज होने जा रही है।
सुरभि माधव इंटरटेनमेंट के बैनर तले और जिफसी म्यूजिक की प्रस्तुति में बनी इस फिल्म की खास बात यह है कि इसकी पूरी शूटिंग संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र में की गई है। फिल्म में चांदनी सिंह, माधव राय, मनीषा यादव, सीपी भट्ट समेत कई चर्चित कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
निर्देशक धीरज श्रीवास्तव ‘प्रिंस’ ने बताया कि फिल्म को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ तैयार किया गया है, ताकि दर्शकों को एक भावनात्मक और यादगार पारिवारिक कहानी देखने को मिले। सात मधुर गीतों से सजी यह भोजपुरी फिल्म रिलीज से पहले ही फिल्म प्रेमियों के बीच उत्सुकता का विषय बनी हुई है।