रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
जनपद न्यायाधीश बस्ती विनोद कुमार, जिलाधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा जिला कारागार बस्ती का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश बस्ती विनोद कुमार, जिलाधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक:- 30.03.2022 को जिला कारागार बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक, पाठशाला, अस्पताल, मेस आदि का निरीक्षण किया गया तथा कैदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया गया व मौजूद सभी जेल कर्मियों को सख्त हिदायद दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरिके से करें एवं किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या वांछनीय तत्व न पाये जाने के सम्बन्ध में हिदायद दी गयी । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर श्री आलोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय, थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती उ0नि0 दुर्गेश कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें |