रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा सदर सर्किल के समस्त थानों के विवेचको के साथ ओ.आर. किया गया


पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक-30.03.2022 को सदर सर्किल के समस्त थाने “थाना कोतवाली, थाना पुरानी बस्ती, थाना वाल्टरगंज, थाना महिला थाना” के समस्त विवेचको के साथ ओ.आर. किया गया, जिसमें महोदय द्वारा सभी विवेचको को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों-निर्देशों का पालन करते हुए समय बद्ध व गुणवत्तापरख विवेचना निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा अनावश्यक रुप से विवेचना लम्बित रखने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचक को चेतावनी दी गई एवं भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कड़े निर्देश दिये गये । महोदय द्वारा समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को शासन के आदेशों-निर्देशों से अवगत कराया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री आलोक कुमार मौजूद रहें ।