बस्ती यूपी
थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा नाबालिग पीड़िता को झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में न थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती आलोक श्रीवास्तव मय टीम द्वारा थाना पुरानी बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 44/22 धारा 363,366,376 आईपीसी व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त मोहम्मद आमिर पुत्र सलाउद्दीन को आज दिनांक 26.03.2022 को समय 15.05 बजे रेलवे स्टेशन बस्ती से गिरफ्तार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- मोहम्मद आमिर पुत्र सलाउद्दीन निवासी परसातकिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती आलोक श्रीवास्तव जनपद बस्ती।
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक जय प्रकाश चौबे थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
- उ0नि0 जितेंद्र सिंह चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
- हे0का0 अलंकार मालवीय थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
- कांस्टेबल काशीनाथ पाण्डेय थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
- म0का0 सुधा पासवान थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।