रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
पुलिस लाइन बस्ती प्रेक्षागृह में पॉक्सो की विवेचना/ किशोर न्याय(बच्चों कीदेख- रेख एवं संरक्षण) के सम्बंध में आनलाइन कार्यशाला व मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया


पुलिस लाइन जनपद बस्ती के प्रेक्षागृह में पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में थाने से बाल कल्याण अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ विशेष किशोर पुलिस ईकाई/AHTU द्वारा बालको से सम्बंधित मामलों/ प्रकरणों हेतु किशोर न्याय(बच्चों की देख-रेख) अधिनियम-2015 द्वारा बालकों की देख-रेख व संरक्षण वाले बच्चों एवं विधि के साथ संघर्षरत बच्चो के मामलों/ प्रकरणों, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी व विभिन्न स्टेक होल्डर्स के माध्य समन्वय स्थापित करने हेतु आनलाइन कार्यशाला व मासिक गोष्ठी की गयी । पुलिस अधीक्षक बस्ती व एसपीओ, एपीओ व मंडलिय तकनीकी बाल सुरक्षा सलाहकार यूनिसेफ बस्ती द्वारा बच्चो से सम्बंधित घटित अपराध व बच्चों से होने वाले अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । गोष्ठी में जेजे बोर्ड के सदस्य, CWC के सदस्य, DCPU के सदस्य, चाइल्ड लाइन, श्रम विभाग व पुलिस लाइन प्रेक्षागृह से विडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ समस्त विवेचक बाल कल्याण अधिकारी/ कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया ।