रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
थाना छावनी पुलिस द्वारा 500 लीटर लहन को नष्ट कर, 50 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम मे जनपद बस्ती मे अपराध एवं अपराधियो व अवैध शराब निष्कर्षण/उत्पादन व विक्रय के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दीपेन्द्रनाथ चौधरी के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष छावनी श्री रोहित कुमार उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.03.2022 को समय 01.40 बजे तालागांव छोटी नहर के पास से 02 अभियुक्तों को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 500 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया ।
बरामदगी के आधार पर थाना छावनी जनपद बस्ती मु0अ0सं0- 90/2022 धारा 60/60(2)/63 आबकारी अधिनियम व 272 IPC बनाम 1. बीरे निषाद पुत्र अयोध्या प्रसाद 2. राजू पुत्र परमहंस यादव साकिनान तालागाँव थाना छावनी जनपद बस्ती पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- वीरे निषाद पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम तालागाँव थाना छावनी जनपद बस्ती ।
- राजू पुत्र परमहंस यादव निवासी ग्राम तालागाँव थाना छावनी जनपद बस्ती ।
बरामदगी का विवरण-
- 50 लीटर अवैध कच्ची शराब
- 500 लीटर लहन (नष्ट किया गया )
- शराब बनाने के उपकरण ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष छावनी श्री रोहित कुमार उपाध्याय जनपद बस्ती ।
- उ0नि0 दुर्गविजय सिंह थाना छावनी जनपद बस्ती ।
- हे0का0 शम्भू यादव, हे0का0 मुन्नालाल चौधरी, का0 दीपक यादव, का0 शिवकेश सिंह थाना छावनी जनपद बस्ती ।