रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
महिला थाना पुलिस द्वारा पति-पत्नी के बिछड़े परिवार को मिलाया

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय द्वारा बिछड़े परिवार को मिलाया गया । प्रथम पक्ष जमीला खातून पत्नी वसीम अहमद निवासी-रहमत गंज गांधी नगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती व द्वितीय पक्ष वसीम अहमद पुत्र नूर अहमद निवासी रहमतगंज गांधीनगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती के बीच पारिवारिक मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से खराब चल रहे थे तथा तलाक तक बात पहुंच गई थी । अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे । दोनों पक्षों को महिला थानाध्यक्ष श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय व महिला हेल्प डेस्क की म0का0 आशा गोंड व म0का0 ऋचा सिंह कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों एक साथ रहने को तैयार हो गए, सुलहनामा लिखवा कर दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राजी-खुशी विदा किया गया ।