बस्ती – यूपी
रिपोर्ट शाहिद अली
परिवार परामर्श केन्द्र रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती व रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी हर्रैया द्वारा बिछड़े परिवार को मिलाया गया

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती पर संचालित परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र मय टीम द्वारा बिछड़े परिवार को मिलाया गया । आवेदिका पारो पत्नी नन्दन निवासिनी सिविल लाइन डाक बंग्ला थाना कोतवाली जनपद बस्ती द्वारा प्रार्थना पत्र देकर पति, जेठ व जेठानी से मन-मुटाव की शिकायत की थी । इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए परिवार परामर्श केन्द्र की प्रभारी उ0नि0 पूनम श्रीवास्तव सिद्धार्थ के नेतृत्व में परिवार को पुलिस लाइन में कॉउंसलिंग किया गया । दोनों पक्ष अपनी-अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगे और भविष्य में शांतिपूर्ण ढंग से रहने का आश्वासन दिया तथा दोनों पक्ष बिना किसी मनमुटाव के एक दूसरे के साथ रहने को राजी हुये।
महिला रिपोर्टिंग चौकी हरैया पर पूजा पत्नी अशोक निवासिनी हरैया थाना हरैया जनपद बस्ती जो पिछले एक वर्ष से पति से मन-मुटाव के कारण मायके रह रही थी । दोनों पक्षों को प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी हरैया उ0नि0 श्रीमती मीना सिंह द्वारा चौकी पर बुलाकर समझाया गया तो दोनों पक्ष एक साथ रहने को राजी हो गये । पति पत्नी को हंसी-खुशी चौकी से विदा किया गया ।