
फाइल फोटो
बस्ती – कलवारी— राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के दुवौली दुबे गांव के पास रविवार सुबह टहलने निकले प्रधानाध्यापक को अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी बहादुरपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रधानाध्यापक सुवर्ण लाल (43) निवासी दुवौली दुबे, थाना कलवारी, रविवार सुबह सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी कलवारी की ओर से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और उसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मेडिकल कॉलेज बस्ती से परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ केजीएमयू ले गए लेकिन वहां काफी समय तक उचित देखभाल ना हो पाने के कारण एक निजी अस्पताल ले गए, जहां आज देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक सुवर्ण लाल बहादुरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुवर्ण लाल अपने पीछे पत्नी तथा दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।
बड़े सुपुत्र प्रत्यूष सिखर 13 वर्ष, पुत्री आशी सिखर 11 वर्ष,प्रखर छोटा पुत्र सिखर 8 वर्ष
पत्नी श्रीमती सुनीता उम्र लगभग 40 वर्ष मूल निवासी नान्हेकूंआ थाना दुबौलिया तथा वर्तमान निवास ग्राम तिसाह पोस्ट कलवारी थाना कलवारी|