सत्ता की हनक – छात्रो पर मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर
के के मिश्रा / हरीश सिंह
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) सूर्या इन्टरनेशनल अकादमी मे हुई कल की घटना छात्रो के ऊपर दुर्भाग्य बनकर फूट पड़ा , एक अध्यापक समेत नामजद आधा दर्जन से अधिक छात्रो सहित चालीस छात्रो के ऊपर सत्ता के हनक से तोड़ – फोड़ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ ।
बताते चले कि विगत दिन एक छात्र के शिकायत को लेकर प्रबंधक द्वारा सुरक्षा प्रहरी से पिटाई के मामले को लेकर शिक्षक के बचाव मे आये छात्रो द्वारा स्कूल परिसर मे आंदोलित होकर कुछ घटनाओ को अंजाम दिया गया । जिसके बाबत स्कूल के सह संस्थापक बलराम यादव के तहरीर पर जिसमे तोड़ – फोड़ और मारपीट एवं विद्यालय की संपत्ति को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है उसी के मद्देनजर स्थानीय पुलिस द्वारा एक अध्यापक सहित नामजद सात छात्रो सहित चालीस अज्ञात छात्रो के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । ऐसे मे सवाल उठना लाजिमी है कि हायर शिक्षा प्राप्त कराने के नाम पर बच्चो के भाग्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है या उन्हे उच्च शिक्षा देने की आड़ लेकर निज हित साधने का काम किया जा रहा है । क्यो कि जिन छात्रो के ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ है संवैधानिक नियम के तहत ऐसे लोगो को सरकारी मिशनरियो मे नौकरी मिलने का कोई प्रावधान नही है । लिहाजा शिक्षा और शिक्षक की गरिमा धूल धूसरित नजर आ रही है । इसका जिम्मेदार कौन ? शिक्षण संस्थान या संरक्षण प्राप्त सत्ता की हनक ?