संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
1 किलोग्राम अवैध गाँजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना महुली पुलिस द्वारा 1 किलोग्राम अवैध गाँजे के साथ अभियुक्त रामवृक्ष चौरसिया पुत्र मायाराम निवासी मझौवा एकडंगा थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को उ0नि0 श्री जितेद्र कुमार सिंह द्वारा गिरफ्तार कर थाना महुली पर मु0अ0सं0 320 / 19 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 01 वारण्टी नाम पता लवकुश पुत्र सन्तलाल निवासी पायलपार थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया गया ।

थाना महुली पुलिस द्वारा 02 वारण्टी नाम पता 1- राजेश पुत्र रामकेवल 2- शिवशंकर पुत्र रामकेवल निवासीगण बन्धुपुर थाना महुली को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1496 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1496 को थाना मेंहदावल क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 3888 से कालर ने दो पक्षों में मारपीट एवं विवाद होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट मे मौके पर पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर प्रतिवादी व्यक्ति को विधिक कार्यवाही हेतु थाना मेंहदावल के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी अखिलेश सिंह, आरक्षी राजकुमार यादव, आ0चा0 रामपाल ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 94 वाहनो से 108200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 01-09-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 94 वाहनो से 108200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 06 अभियुक्त गिरफ्तार

• दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 01-09-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 22 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 64 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।