बस्ती न्यूज़
राहिल खान।।
बस्ती जिला कारागार में बंद नौ मनबढ़ बंदियों को प्रदेश की दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है

इन पर जेल में गुटबाजी, मारपीट और आंतरिक विधि व्यवस्था खराब करने का आरोप है। जिला प्रशासन ने प्रशासनिक आधार पर इस कार्यवाही को मंजूरी दी है।
जेलर सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि चिह्नित किए गए नौ बंदियों को अयोध्या, गोंडा व सिद्धार्थनगर कारागार स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल प्रशासन के अनुसार कुख्यात बन्दी अंकित पांडेय, चन्दन श्रीवास्तव, चंदू सिंह को मंडल जेल फैजाबाद, दीपक यादव उर्फ संत प्रकाश, सुमित पाल और विजय कुमार सिंह को गोंडा, बंदी विजय चौधरी, विपिन सिंह और विकास पाल उर्फ हनुमान दास को सिद्धार्थनगर जेल में स्थानांतरित किया गया।
रिपोर्ट:: राहिल खान
बस्ती यूपी