बाराबंकी
थाना रामनगर पुलिस द्वारा 20-20 हजार रुपये के दो इनामिया अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

वादी विजय शंकर पुत्र शंकर निवासी अल्लापुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ने दिनांक 25.08.2019 को थाना रामनगर पर सूचना दी कि दिनांक 24.08.2019 इस्लामुद्दीन व रजबुद्दीन पुत्रगण वाजिद अली निवासीगण सुढ़ियामऊ व अन्य तीन अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइकिल चोरी की शंका के आधार पर झब्बन पुत्र रामपाल निवासी विलखिया थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को पेड़ से बांधकर मारा पीटा तथा गाली दे रहे थे। वादी द्वारा उक्त घटना का वीडियो बनाकर यूपी 100 व थाना रामनगर पुलिस को सूचना दी गई। यूपी100 व थाना रामनगर पुलिस द्वारा उक्त सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर बंधक व्यक्ति को मुक्त कारते हुए दोषियों के विरुद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 442/19 धारा 147/342/323/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेश पर, उक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 01.09.2019 को समय 06.30 बजे, बिछलखा थाना रामनगर से अभियुक्तगण 1.इस्लामुद्दीन, 2.रजबुद्दीन पुत्रगण वाजिद अली निवासीगण सुढियामऊ थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु 20-20 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.इस्लामुद्दीन पुत्र वाजिद अली निवासीगण सुढियामऊ थाना रामनगर जनपद बाराबंकी। (25 हजार रुपये का इनामिया)
2.रजबुद्दीन पुत्र वाजिद अली निवासीगण सुढियामऊ थाना रामनगर जनपद बाराबंकी। (25 हजार रुपये का इनामिया)
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 01.09.2019 को समय 06.30 बजे, बिछलखा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्र थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
- का0 सौरभ थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
- का0 रोहित थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।