बस्ती

आज भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद के चेयरमैन राजेश चौधरी तथा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ प्रेम त्रिपाठी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती मंडल एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती को शांति व्यवस्था कायम रखने तथा कोरोना काल में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सील्ड देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर डॉ प्रेम त्रिपाठी ने बस्ती पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में बस्ती पुलिस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जिसके कारण पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती मंडल को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है।
चेयरमैन राजेश चौधरी ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले लोगों को सदैव प्रोत्साहन दे कर उन्हें सम्मानित कर भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम में जुटे हुए हैं यह हमारे लिए एक सुखद अनुभव है।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी गंण उपस्थित रहे।