नव सृजित जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 16 में सघन दौरे के साथ साथ बघौली पार्टी की बैठक को भी संबोधित करते
युवा बसपा नेता मास्टर अब्दुल मतीन खान
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
शाहजहाँ गर्लस इन्टर कॉलेज के प्रबंधक एवं युवा बसपा नेता मास्टर अब्दुल मतीन खान ने बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी की मजबूती पर जोर दिया।
पंचायत चुनाव एवं मिशन 2022 विधान सभा चुनाव के संदर्भ में जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 16 के बघौली में बहुजन समाज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष धर्म देव प्रियदर्शी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिसमें मुख्य अतिथि झिनकान प्रसाद सेक्टर प्रभारी बस्ती मंडल, विशिष्ट अतिथि राम तिलक मंडल प्रभारी बस्ती, मंडल एवं अजीत राम जी वरिष्ठ बसपा नेता, ने भी बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव एवं विधान सभा चुनाव 2022 को देखते हुये कार्यकर्ता पूरी लगन से तय्यार हो जायें।जायें।

बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव अनिरुध कुमार, त्रयुगानंनद गौतम, विधान सभा अध्यक्ष राम केश राव, दीपचंद, राम शिव चौधरी. बड़े लाल, अर्जुन प्रसाद, लालधर भारती, राजेन्द्र, मनोज कुमार, विशव नाथ, अनिल कुमार, विजय कुमार, कमलेश कुमार, राकेश कुमार, विजय आर्या, शंकर राजभर,वृजेश कुमार, राम संवारे, प्रधान दसहरा ढेलारू, प्रबंधक ज्ञनेन्द्र चौधरी,अजीत राय, जयसिंह चौधरी, एवं अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।