
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
बिजली कर्मियों की हरताल से पूरे जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अक्सर हिस्से अंधेरे में डूबे।
उमस भरी गर्मीं से लोग बेहाल रात भर सड़कों और चौराहों पर टहलते हुए रात काटी।
एक बिजली कर्मी से दूरभाष पर बिजली सप्लाई बहाल करने हेतु पूछे जाने पर उन्होने कहा कि हम काम पर नहीं हैं हरताल पर हैं बिजली कब आयेगी पूछे जाने पर उन्होंने सरकार का हवाला देते हुए कहा कि सरकार जाने बिजली कब आयेगी।
आगे हरताल कब खतम होगी पूछने पर यही जवाब मिला सरकार जाने यहाँ तक जब पूछा गया कि इस उमस भरी गर्मीं में जनता परेशान है तो साहब ने कहा इसकी जिम्मेदार सरकार है।
बिजली कर्मियों और सरकार के बीच चल रही लड़ाई का खमियाजा आम जनता भुगत रही है
ज्ञात हो कि बिजली कर्मीं सरकार द्वारा विभाग को निजी करण करके प्राइवेट हाथों में देने से नाराज चल रहे हैं और सरकार के खिलाफ आंदोलन करते हुए कार्यालययों में ताला लगा कर गायब हैं जिसका खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
बिजली सप्लाई बंद रहने से पूरे जिला में हाहाकार मचा हुआ है लोग रोजमर्रा की जरूरतों और पानी सप्लाई जैसी विकट समस्या से जूझ रहे हैं। पूरा दिन पूरी रात बिजली ना रहने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि अध्यक्ष पावर कार्पोरेशन ने समझौते पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है जिससे वार्ता विफल हो गयी है।