- खलीलाबाद नगर पालिका चेयरमैन के पक्ष में उतरे सभासदों ने DM को दिया ज्ञापन विकास कार्यों को पुन:कराए जाने की मांग…
संतकबीरनगर / खलीलाबाद

बीते दिनों दर्जनभर सभासदों ने चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ई ओ बिना सिंह पर भ्रष्टाचार के संबंध में दिया था डीएम को ज्ञापन
संतकबीरनगर जिले के नगरपालिका परिषद ख़लीलाबाद के तमाम सभासदों ने डीएम दिव्या मित्तल से मिलकर रुके हुए विकास कार्यो को कराये जाने की मांग की है।

ग़ौरतलब हो कि बीते दिनों चेयरमैन श्याम सुंदर और ईओ बीना सिंह के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ते हुए कुछ सभासदों ने विकास कार्यों में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत तत्कालीन
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता से की थी जिसपर नगर क्षेत्र में हो रहे तमाम विकास कार्य जांच आदि के नाम पर आज तक अधर में लटके हुए है। नगर क्षेत्र में रुके विकास कार्यों को दुबारा शुरू कराने को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे सभासदों ने पूर्व में अन्य सभासदों के द्वारा की गई शिकायत को फर्जी और मनगढ़ंत करार देते हुए
डीएम से रुके हुए कार्य जल्द शुरू कराये जाने की मांग की है।पूरे मामले पर डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि विकास कार्य शासन की प्रथम प्राथमिकता है, उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर आगे की कार्यवाई के उपरांत विकास कार्य शुरू कराये जाएंगे।