
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
युवा संघर्ष कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इजहार शाह ने अपने पद अधिकारियों के साथ एक बैठक कर हाथरस की बेटी के साथ दुष्कर्म हत्या जैसी घिना़वनी कृत्य करने वाले दरिन्दों और उसके साथ साथ शासन प्रशासन द्वारा परिवार के
सुपुर्द ना करके शव को जला देने की घोर निन्दा की है।
श्री शाह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि हम दोषियों को उनकी दरिन्दगी के लिए सजाए मौत की मांग करते हैं।
ताकि इस तरह की हरकत करने को कोई सोंच भी ना सके।
आगे उन्होंने कहा कि इस में मोलौविस शासन प्रशासन के लोगों के विरुद्ध भी कठोर कारवाई की जाये जिससे उस मजलूम परिवार को इन्साफ मिल सके।
श्री शाह ने पीड़िता के परिवार को सरकारी सुरक्षा मोहैय्या कराने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार परिवार को हर तरह की मदद फराहम करे।
बैठक मुख्य रूप से इरशाद अहमद कर्खी अब्दुल करीम सादिक अली मुश्ताक अहमद मुहम्मद हुसैन मुहम्मद शमीम कमलेश शर्मा सुहेल खान राजू आर के एवं अन्य लोग उपस्थिति रहे।