ब्यूरो रिपोर्ट:राहील खान बस्ती यूपी।।
बस्ती::ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के युवा प्रदेश महासचिव मो0 शोएब आज़म द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डॉ0 कफील खान के खिलाफ की गई राष्ट्रीय सुरक्षा कानून एनएसए की कार्रवाई को निरस्त करते हुए तत्काल रिहा किए जाने की मांग की

बस्ती: जिला अधिकारी महोदय द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा प्रदेश महासचिव मो0 शोएब आज़म ने कहा कि 12-12-2019 को डॉक्टर कफील खान ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान संवैधानिक दायरे में रहते हुए अपनी बात लोगों के समक्ष रखी थी अपने भाषण के दौरान डॉ कफील खान ने किसी भी ऐसी भाषा का अथवा शब्दों का प्रयोग नहीं किया जो गैर संविधानिक हो या किसी विशेष वर्ग के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की उसके बावजूद डॉक्टर कफील खान पर भड़काऊ भाषण का आरोप लगाते हुए 13-12-19 को उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर अलीगढ़ थाने पर दर्ज हुई थी जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलीगढ़ द्वारा उन्हें जमानत प्रदान की गई परंतु सरकारी तंत्र की हीला हवाली के चलते माननीय न्यायालय से रिहाई परवाना जारी होने में 72 घंटे का समय लग गया उनकी रिहाई होने से पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एनएसए के तहत कार्रवाई कर दी गई जिस कारण वह जेल से रिहा नहीं हो पाया और वर्तमान में जेल में बंद है उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार को बर्दाश्त नहीं है कि सरकार की गलत नीतियों और फैसलों के खिलाफ कोई अपनी आवाज़ उठाएं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एजाज़ अहमद साहब ने कहा यदि डॉ कफील जैसा कोई व्यक्ति साहस करके अपनी आवाज उठाता है और किसी मुद्दे पर अपनी अपनी निजी राय रखता है तो उसे भड़काऊ भाषण की श्रेणी में दर्शित करते हुए उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम या यूएपीए की कार्रवाई करके उसे जेल में डाल दिया जाता है भला एक पढ़ा-लिखा समझदार व्यक्ति जो पेशे से डॉक्टर हो वह देश की सुरक्षा के लिए कैसे खतरा हो सकता है डॉ कफील खान को प्रताड़ित करने के उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी ठोस वजह के उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है जो किसी भी प्रकार से संविधानिक नहीं है श्रीमान जी से निवेदन है कि डॉ कफील खान के खिलाफ सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही को निरस्त करते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने की कृपया करें ताकि वह इस महामारी में समाज की सेवा कर सके इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे अब्दुर्रब साहब, नावेद यूसुफ, अशफ़ाक़ अहमद।
- फॉर्च्यूनर वाहन का ऋण सुरक्षा बीमा रकम रुपए 27.50 लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश
- आरयल अकैडमीमें वार्षिक परिणाम दिवस एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…