- ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को संवारने का महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा संस्थान –
- अंकुर राज तिवारी विधायक सदर खलीलाबाद,
- 10वीं के नौनिहालों को गुडलक, 12वीं के बच्चों को माननीय विधायक द्वारा उज्जवल भविष्य के लिए दी गई शुभकामनाएं,
संतकबीरनगर 14 फरवरी 2026 गायत्री एकेडमी एवं जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटर कॉलेज भदाह चौराहा संत कबीर नगर में वार्षिकोत्सव,फेयरवेल और गुड लक पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। नौनिहालों की भारतीय संस्कृति और सभ्यता से परिपूर्ण ऐतिहासिक प्रस्तुतियों ने मंच को सराबोर कर दिया। देशप्रेम, बालिका शिक्षा, देवी महत्ता,मनोरंजन आदि विषयों से जुड़ी रंगा रंग प्रस्तुतियों ने मौजूद अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 12 वीं और 10वीं के छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि खलीलाबाद सदर के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी अपने आशीष वचनों से शुभकामना देते हुए कहा कि आज का वर्तमान कि कल का भविष्य होता है अपने उद्बोधन में माननीय विधायक ने कहा कि सपने हमेशा बड़े सोचना चाहिए मुझे बखूबी याद है कि मैं स्वयं कक्षा तीन का छात्र सैनिक स्कूल फैजाबाद में था जहां मेरे कोच द्वारा मुझसे पूछा गया कि बेटे तुम क्या बनोगे, प्रश्न के जवाब में मैंने कहा की विधायक आज सपने को मैंने सरकार कर दिया ऐसे में आप सभी लोगों से मेरा यह अनुरोध है कि अपने जीवन में कभी भी कोई सपना छोटा नहीं देखना चाहिए, आज मैं बधाई देना चाहता हूं बड़े भाई राजेश उपाध्याय जी को जिनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सवारने का महत्वपूर्ण मंच दिया है और मेरा यह वादा है कि इस विद्यालय वी विद्यालय परिवार के लोगों को कभी भी किसी भी प्रकार की जरूरत होती है तो यह आपका विधायक हमेशा तैयार रहेगा क्योंकि बेहतर शिक्षा के बिना समाज और देश का विकास संभव नहीं है, माननीय विधायक द्वारा संस्थान में दी जा रही संस्कार युक्त शिक्षा पर संतोष व्यक्त करते हुए संस्थान के टीचर्स को बधाई दिया,
कार्यक्रम का संचालन गायत्री अकैडमी एवं जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटर कॉलेज के प्रबंधक द्वारा किया गया
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप पांडे वरिष्ठ लिपिक ब्रह्मदेव यादव श्रीमती रितू रानी यादव बघौली विकासखंड के ग्राम पंचायत सूपा के प्रधान दामोदर पांडे भुजैनी के प्रदीप तिवारी दिनेश चतुर्वेदी अनिल कुमार त्रिपाठी ग्राम प्रधान बाड़ी गांव राम शिव चौधरी प्रबंधक सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भदाह के महेंद्र चौधरी समेत से सैकड़ों गणमान्य लोगउपस्थित रहे,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट