
संतकबीरनगर ( के के मिश्रा ) सीबीएससी बोर्ड इंटर की परीक्षाफल में ब्लूमिंग बड्स के छात्र-छात्राओं द्वारा अच्छा प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व अपने परिवार के लोगों का नाम रोशन किया गया इस संबंध में ब्लूमिंग बड्स एकेडमी के सरंंक्षिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में ब्लूमिंग बड्स एकेडमी के बच्चों परचम लहराते हुए विद्यालय जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है सूर्यांश शुक्ला द्वारा 97% अंक प्राप्त कर सीबीएससी बोर्ड मेअपना परचम लहराते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है इतना ही नहीं विद्यालय के 10 बच्चों द्वारा टॉप टेन की उपाधि प्राप्त की गई है जिसमें अमन चौधरी 96% कुमकुम सिंह 95% शालिनी निषाद 96% आदित्य मौर्य 95% शुभम राय 96% ब्रह्म शंकर 93% अनुपम सिंह 92% हर्षिता चौधरी 92% प्रकाश चौधरी 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है हम सब विद्यालय परिवार की तरफ से अच्छा अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को शुभ आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ताकि आने वाला समय उनका और उनके लोगों का भविष्य उज्जवल बनता रहे।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।