
बस्ती यूपी।।
बस्ती :जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने सभी चीनी मिल प्रबन्धको को 03 जुलाई तक गन्ना मूल्य एंव गन्ना कमीशन किसानों को भुगतान कर अवगत कराने का निर्देश दिया है। कैम्प कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने पाया कि वर्ष 19-20 में अभी तक 62974 लाख रूपये के सापेक्ष 39625 लाख रूपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है जो कि 63 प्रतिशत है।
समीक्षा में उन्होने पाया कि बलरामपुर चीनी मिल द्वारा 29655 लाख रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान कर 83 प्रतिशत भुगतान किया गया है। मुण्डेरवा चीनी मिल द्वारा 8361 लाख रूपये का भुगतान किया गया है जो कुल गन्ना मूल्य का 60 प्रतिशत है। रूधौली चीनी मिल द्वारा मात्र 1608 लाख रूपये का भुगतान किया गया है जो मात्र 12 प्रतिशत है।
बैठक में गन्ना विकास अंशदान की समीक्षा में उन्होने पाया कि कुल 1090 के सापेक्ष 616 लाख का भुगतान किया गया है, जो कि 56 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने तीनों चीनी मिलों को 03 जुलाई तक अधिकतम गन्ना मूल्य एवं अंशदान का भुगतान करने का निर्देश दिया है। बैठक का संचालन जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला ने किया। इसमें एडीएम रमेश चंद्र, प्रबन्धक बृजेन्द्र द्विवेदी, आरएन त्रिपाठी, पीके चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:: राहिल खान
बस्ती यूपी।।
- सहकारिता के क्षेत्र में विश्वास और विकास का पर्याय बन चुके खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया
- देश की प्रगति व उत्थान युवाओं के हाथ में रहता है भूमिका अदा करते हैं युवाएं,