पांच दिन बाद भी लोग अंधेरे में रहने को मजबूर
रिपोर्टः मु. परवेज़ अख्तर
संतकबीरनगर। विद्युत उपकेन्द्र कुसहरा का ट्रांसफार्मर जल जाने से सैकड़ों गांवों में पिछले पांच दिन बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। क्षेत्र के गांवों के लोग ढिबरी युग में जीने को विवश हैं। मामले में जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।
कुसहरा स्थित विद्युत उपकेन्द्र में लगा पांच केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण क्षेत्र के गांवों में पिछले पांच दिन बाद भी अंधेरा छाया है। उमस भरी गर्मी के चलते लोग बेहाल हैं। लेकिन इसकी सुधि लेने वाला वर्तमान में कोई नहीं है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लोग ढिबरी युग में जीने को विवश हैं। क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है। 114 गांवों को बेहतर बिजली मुहैया कराने के उद्देश्य से वर्षों पूर्व शासन ने लाखों की लागत से विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना की थी। पहले लो- वोल्टेज तथा अघोषित बिजली कटौती के बाद अब ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद उमस भरी गर्मी तथा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने परेशानी बढ़ा दी है। क्षेत्रवासी मु. परवेज़ अख्तर, अब्दुर्रहीम, असरार अहमद, शाहिद हुसेन, माशूक अहमद, अब्दुस्सलाम, रशीद अहमद, मौलाना उबैदुर्रहमान, अजहर हुसेन, बृजेश सोनी आदि ने शासन- प्रशासन से उत्पन्न समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
- सहकारिता के क्षेत्र में विश्वास और विकास का पर्याय बन चुके खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया
- देश की प्रगति व उत्थान युवाओं के हाथ में रहता है भूमिका अदा करते हैं युवाएं,