बस्ती यूपी।।
बिजली का बिल माफ हो।।
मो0 शोएब आज़म
प्रदेश युवा महासचिव उत्तर प्रदेश
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन।।

आज दिनांक 9 जून 2020 को AIMIM के प्रदेश युवा महासचिव मो0 शोएब आज़म और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एजाज अहमद के द्वारा उत्तर प्रदेश की जनता की बिजली बिल माफ करने के सम्बंध में जिलाधिकारी बस्ती द्वारा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया,
ज्ञापन में कहा गया कि देश इस समय कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है तथा दिनप्रतिदिन यह समस्या विकराल होती जा रही है इस महामारी से बचने व सावधानी बरतने के लिए दो माह से अधिक समय से भारत सरकार द्वारा देशव्यापी लॉकडाऊन लागू किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप आम जनमानस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से किसान मजदूर को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, उसकी आय का कोई साधन नही रहा, चूंकि इस संकट की घड़ी में समस्त छोटे-बड़े व्यपारियों और नौकरपेशा लोगों के सामने नकदी का भारी संकट आन पड़ी है यहां तक कि अब तक जो भी बचत थी वो भी समाप्त हो चुकी है,
इस स्तिथि में समस्त जनमानस बिजली का बिल भर पाने में असमर्थ है
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि उत्तर प्रदेश की जनता का बिजली बिल माफ करवाने की असीम कृपा करें।
जिससे प्रदेश वासियों को राहत मिल सके ।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।