बिजली की अनियमित व अनिश्चित आपूर्ति तथा लो- वोल्टेज से लोग हैं हलकान…
रिपोर्टः मु. परवेज़ अख्तर
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के गांवों में अनियमित विद्युत आपूर्ति, लो- वोल्टेज की समस्या क्षेत्रीय बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी का कारण बनी हुई है। जानकारी के बाद भी संबंधित जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। मामले को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
थाना दुधारा क्षेत्र के गांव दुधारा, मदारपुर, धुसुरा, पिपराहंकार, सिसवादाखिली, परसाशेख, गंगैचा सहित दर्जनों गांवों में उपकेन्द्र कुसहरा से बिजली की आपूर्ति होती है। शासन ने वर्षों पूर्व भारी भरकम धनराशि खर्च कर उपकेन्द्र बेहतर बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता एवं लापरवाही के कारण बिजली की अनियमित व अनिश्चित विद्युत आपूर्ति तथा लो- वोल्टेज की समस्या लाइलाज बनती जा रही है। उमस भरी गर्मी, मच्छरों के बढ़ता लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति का फरमान कागज़ी कोरमपूर्ति तक सीमित होकर रह गया है।
क्षेत्रवासी मु. परवेज़ अख्तर, रफी अहमद अंसारी, महेन्द्र यादव, धर्मेंद्र यादव, शाहिद हुसेन, लालू, मौलाना उबैदुर्रहमान, मास्टर अब्दुस्सलाम आदि ने शासन- प्रशासन से उत्पन्न समस्या के समाधान की गुहार लगाये हैं।