प्रमुख के पहल से खडंजा निर्माण कार्य हुआ सम्पन्न
संतकबीरनगर। परवेज अख्तर

सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के अलहिदायह पब्लिक स्कूल सेमरियावां के प्रबंधन, शिक्षको, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों को आवागमन के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। मंगलवार को ब्लाक प्रमुख मुमताज की पहल से खड़ंजा निर्माण कार्य सम्पन्न हुआ। जिससे क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विकास खण्ड सेमरियावां के गांव सेमरियावां बढ़यामाफी स्थित अलहिदायह पब्लिक स्कूल के शिक्षकों, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों को वर्षों से आवागमन की असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद के अथक प्रयास से सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे की पहल पर 500 मीटर खंड़जा निर्माण कार्य मंगलवार को सम्पन्न हुआ। जिससे विद्यालय प्रबंध व क्षेत्रीय लोगो में खुशी की लहर दौड़ गयी है। ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने कहा कि सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के सहयोग से क्षेत्र की सड़कों को चिन्हित कर गड्ढा मुक्त करा जायेगा ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन की दुश्वारियों से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समस्त विद्यालय धार्मिक स्थलों एवं सामाजिक गतिविधियों तक जाने वाले जर्जर मार्गो की सूचना क्षेत्रवासी मुझे दे तत्काल उस मार्ग का कायाकल्प कराया जायेगा उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर तत्पर रहूंगा। इस मौके पर चन्द्रिका यादव, राधेश्याम यादव, मुश्ताक अहमद ग्रिस जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे।