106 साल की माता जी बुलाकर दी हम बहनों को आर्शीवाद….

( रिपोर्ट:- कुरैश अहमद सिद्दीकी )
देश में 1951-52 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुए तब इलादाबाद और जौनपुर जिले को मिलाकर लोकसभा के कुल 4 सांसद चुने जाते थे. ये सीटें- जौनपुर पूर्व, इलाहाबाद पूर्व, जौनपुर पश्चिम, इलाहाबाद पश्चिम थीं. इलाहाबाद पूर्व और जौनपुर पश्चिम से दो सांसद चुने जाते थे. 1951-52 में इलाहाबाद पूर्व और जौनपुर पश्चिम से कांग्रेस के जवाहर लाल नेहरू और मासूरिया दीन सांसद चुने गए थे। तीन दशक तक इलाहाबाद की आवाज संसद में बनने मासूरियादीन अब हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनकी 106 साल की पत्नी व स्वतंत्रासंग्राम सेनानी श्रीमती विजयलक्ष्मी आज हमारे बीच में हैं। हम बहनों के लिए माताजी है। माताजी के नाम से महिला अधिकार संगठन की हर बहन आर्शीवाद लेती हैं। कोरोना के कारण लॉकडाउन में हम बहनों ने जरूरतमंदों को अपने सामर्थ्य के हिसाब से 66 दिन तक जिस तरह अनवरत सेवा की,उसकी खबर उनके कानों में भी पड़ी। माताजी हम बहनों को आर्शीवाद देने के लिए बुलाया। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मैं फरीदा को लेकर उनके घर जाकर आर्शीवाद लिया। उनका आर्शीवाद हम बहनों के लिए शक्तिपुंज से कम नहीं हैं। उनके आर्शीवाद का शक्तिपुंज हमेशा सभी बहनों पर बना रहें यही भगवान से प्रार्थना है। माताजी का आर्शीवाद पाकर जो अनुभूति हुई उसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
मंजू पाठक
अध्यक्ष
महिला अधिकार संगठन प्रयागराज