ब्लॉक प्रमुख ने परिसर में वर्षों से जीर्णशीर्ण अवस्था में रहे स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा का शुरु कराया मरम्मत कार्य

रिपोर्ट अतहरूल बारी
सेमरियावां।संतकबीरनगर
ब्लॉक परिसर में वर्षों से जीर्णशीर्ण अवस्था में लगी स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं का गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने कायाकल्प के तहत मरम्मत कार्य शुरू करा दिया।
उन्होंने बताया कि परिसर में लगे शहीद स्मारक की प्रतिमा काफी वर्षो से बदहाल अवस्था में थी जिसका मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि परिसर में जल्द ही भारतरत्न डा.भीमराव अंबेडकर और शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा स्थापित कर उसके अगल बगल सौन्दर्यीकरण करवाकर शिलान्यास कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर हूं कृतसंकल्पित रहूंगा। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजेंद्र पाण्डेय, चन्द्रिका यादव, राधेश्याम यादव, मुश्ताक अहमद आदि लोग मौजूद रहे।