प्रदीप सिसोदिया ने दूसरों को सहयोग और उनके दर्द बाँट कर खुशी मनाया

संतकबीरनगर। कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सपा जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिसोदिया
अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर शिव मंदिर तामेश्वर नाथ दर्शन के बाद उन्होंने बंदरों को चना गुड़ केला आदि फल खिलाकर अपने जन्मदिन मनाया इस दौरान उन्होंने खलीलाबाद विकास खंड के ग्रामसभा कोनी में सैकड़ों गरीब परिवारों में साड़ी वस्त्र सब्जी फल गरीबों के बीच वितरित किया।सपा नेता ने अपना जन्म दिन अनूठे तरीके से मनाया जबकि जन्म दिन पर अक्सर लोग अच्छे अलीशान होटलों व प्रतिष्ठानों में केक काटकर मनाते हैं सपा नेता अपने सहयोगीयों के साथ गरीब के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन गरीबों मे कपड़े फल सब्जी बांटकर मनाया। साथ ही गरीब बुजुर्गों से पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि इस बार ही नहीं अब मैं हर बार आप लोगों के बीच में ही रहकर अपना जन्म दिन सहित अन्य खुशियां मनाऊंगा।