
संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
धनघटा थाना के अन्तर्गत डिहवा गांव की तीन मासूम बच्चियों को घाघरा नदी में फेंकने वाले जल्लाद पिता से पुलिस द्बरा पूछ ताछ चालू है गोता खोरों द्वारा लागातार दो दिन से बेहद प्रयास करने के बाद भी लाश या कोई निशान नहीं मिलने से स्तिथि रहस्यमय बनी हुई है जबकि लगातार जल्लाद पिता और उसके दोस्त द्बरा नदी में फेंकने की बात ही कही जा रही है और बच्चियों के ननिहाल में भी उन मासूमों के मां की हालत ख़राब है कभी बेहोश हो जाती और होश आने पर बच्चियों का नाम लेकर बार बार पुकारती है लाश न मिलने से अभी भी लोगों को यह उम्मीद लगी है कि कहीं से बेटियों के जिन्दा होने की खबर आ जाये गोताखोर भी कड़े परिश्रम और भरसक प्रयास करने के बाद भी परेशान हैं और कह रहे हैं कुछ न कुछ तो पता लगना चाहिए जबकि बीसों किलो मीटर तक तलाश चुके हैं।