गड्ढे में तब्दील हुए टेमा-सेमरियावां मार्ग की ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने ली सुधि
शुरू हुआ टेमा-सेमरियावां मार्ग का मरम्मत कार्य क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

रिपोर्टः मु. परवेज़ अख्तर
संतकबीरनगर।
महीनो से गड्ढों में तब्दील हुआ लगभग 40 मीटर टेमा-सेमरियावां मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा था आये दिन लोग गढ्ढों में गिरकर चोटहिल हो जा रहे थे। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद की पहल पर सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के निर्देश पर मार्ग का मरम्मत शुरू हुआ।
विगत वर्ष टेमा-सेमरियावां मार्ग का लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था कुछ ही दिनों में क्षेत्र तिनहरी मोड़ पर लगभग 40 मीटर गड्ढों में तब्दील हो गया था आये दिन छोटे बड़े वाहन स्वामी और क्षेत्रवासी गढ्ढे में गिरकर चोटहिल हो जा रहे थे। बुधवार को इस मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू हुआ तो क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने कहा कि सेमरियावां क्षेत्र की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त और मरम्मत कार्य कराने के लिए सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के साथ मिलकर निरंतर प्रयासरत हूं क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराना मेरी कार्य योजना में पहली प्राथमिकता है। जल्द ही सेमरियावां क्षेत्र की गढ्ढायुक्त सड़को को चिन्हित कर उन्हें गढ्ढा मुक्त किया जायेगा। क्षेत्रवासियों को आवागमन में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। उन्होंने कहा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो जिसके लिए मैं लगातार कृतसंकल्पित हूं। इस मौके पर जेई प्रवीण यादव, विकास चौधरी, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम यादव आदि लोग मौजूद रहे।