बस्ती यूपी।।
बस्ती: प्रवासियों को लेकर जयपुर से बिहार जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे श्रमिक।।
बस्ती:: जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ेबन टोल प्लाजा के समीप जयपुर से बिहार जा रही प्राइवेट बस सड़क किनारे लगे टीन के बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान किसी हताहत की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 35 श्रमिकों को लेकर बस उक्त स्थान पर पहुंची ही थी कि वह सड़क किनारे लगे टीन के बैरियर से टकरा गई, गाड़ी में मौजूद प्रवासी श्रमिकों के अनुसार उन्होंने बस को 1.35 लाख में बुक किया था। गाड़ी शनिवार की शाम को जयपुर से रवाना हुई थी बस्ती पहुंचने पर यह हादसा हो गया। गनीमत रहा कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।