बस्ती यूपी।।
बस्ती:युवा समाज सेवी राजीव मिश्र की अगुवाई में एकसड़ा टोल प्लाजा पर प्रवासियों को कराया गया जलपान।।

बस्ती।। जिले के फुटहिया-कलवारी मार्ग पर स्थित एकसड़ा टोल प्लाजा पर बहादुरपुर के लोगों ने बाहर से आ रहे लोगो को लेन्च पैकेट जलपान कर एवं फल वितरण किया।
ज्ञात हो लॉक डाउन के कारण विभिन्न प्रदेशों व शहरों से लोग घर को जा रहे है। जिसमे जिले के सभी रास्तों पर प्रवासियों का जाना हो रहा है। जिसमे जिले के सामाजिक लोग आगे बढ़कर लोगों को जलपान,भोजन,फल,दवा सहित अन्य वस्तुओं का वितरण कर रहे है।
इसी क्रम में युवा समाज सेवी राजीव मिश्र के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर दिल्ली मुबंई व अन्य प्रदेशों से घर लौट रहे लोगों को बिस्कुट, पानी व फल का वितरित किया गया।
वितरण के दौरान प्रधान रिजवान खान ,बीडीसी गोरखनाथ गोस्वामी पिंकू अग्रहरि, विकास सिंह,गौरव बरनवाल,गिरजेश कुमार ,शिवम सिंह,नितेश सिंह,अखिलेश सिंह विक्की,दीपक चौधरी सहित अन्य लोग सहयोग में लगे रहे।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।