बाराबंकी
सुहैल ख़ान
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित की गयी अपराध गोष्ठी
दिनांक 24.07.2019 को समय 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित/अराजपात्रित अधिकारीगण की अपराध गोष्ठी की गई। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्र0नि0/थानाध्यक्ष तथा समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा सर्वप्रथम एडीजी जोन महोदय लखनऊ के द्वारा मीटिंग मे दिये गये आदेशों/निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गयी। गम्भीर अपराधों के घटित होने पर तत्काल मौके पर जाने एवं आवश्यक कार्यवाही किये जाने,एफ.आई.आर. का शत-प्रतिशत पंजीकरण किये जाने, आई.जी.आर.एस. पोर्टल की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किये जाने, शातिर अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, जमानतदारो के सत्यापन, भूमि विवाद के प्रकरणों पर सतर्क दृष्टि रखने, हर प्रकार के व्यापारी, गणमान्य लोग , ग्राम सुरक्षा समिति व S-10 के लोगों के साथ मीटिंग किये जाने, श्रावस्ती मॉडल के तहत कार्यवाही किये जाने, बंदायु मॉडल के तहत विवेचनाओं में कार्यवाही किये जाने,यूपी कॉप व बीट पुलिसिंग एप के तहत अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किये जाने व यू0पी0 100 के कर्मचारियों की सतर्कता परखने एवं उनका रिस्पान्स टाईम सुधारे जाने, विवेचनाओं की गुणवत्ता को सुधारे जाने, किरायेदारों/नौकरों के सत्यापन की कार्यवाही किये जाने, थाने के अभिलेखों को अद्यावधिक किये जाने तथा आने वाले सभी त्यौहारों की विस्तृत तैयारी किये जाने का आदेश/निर्देश दिया गया । साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक रविवार को अपने कार्यालय एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का अभियान अवश्य चलाया जाये तथा माल खानों में रखे मालों का अविलम्ब निस्तारण कराया जाये। किसी भी कार्यालय या थाने पर आने वाले अगुन्तकों के साथ अत्यन्त शालीनता का व्यवहार किया जाये तथा किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार क्षम्य नही होगा ।
उपरोक्त आदेशों/निर्देशो के साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध गोष्ठी का समापन किया गया।
