सन्त कबीर नगर / (बेलहर कला) क्षेत्र के बरगदवा कला में स्थित रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर कंपनी के सभी स्टाफ एकत्र हुए और पूरे जोश के साथ तिरंगा दिवस का उत्सव मनाया।
अपने संबोधन में आफरीन ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय उत्सव नहीं है । यह हमारे संविधान हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाने वाला दिन है । यह दिवस हमें एकता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है । इतिहास हमें सिखाता है कि स्वतंत्रता और न्याय के लिए किए गए संघर्ष को याद रखना और उसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है । हमें अपने कार्यस्थल में भी अपने देश और समाज के प्रति देशभक्ति, ईमानदारी और समर्पण की भावना बनाए रखनी चाहिए ।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि हम अपने कर्तव्यों को न केवल निभाएँ, बल्कि उसमें निष्ठा और प्रेरणा भी जोड़ें, ताकि हर छोटा प्रयास देश और समाज के निर्माण में योगदान दे सके । इसी क्रम में देश प्रेम से ओत-प्रोत अली हुसैन, रियाजुल हक ने अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह में न सिर्फ राष्ट्रीय गीत और तिरंगा समारोह का आयोजन हुआ, बल्कि सभी ने मिलकर गर्व और उत्साह के साथ इस महोत्सव को यादगार बनाया ।