संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट : अर्जुन यादव

विगत डेढ़ माह से किसान इंटर कॉलेज पंच पोखरी के प्रबंन्धक व प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद के बीच चल रहे विवाद के कारण कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों का पठन-पाठन काफी प्रभावित हो रहा था जिससे छात्र-छात्राओं व स्कूल के कार्यरत कर्मचारियों के बीच गलत संदेश जा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह द्वारा गुरूवार को विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक कार्यालय को खुलवा कर जरूरी अभिलेख को जिम्मेदारों को सौंपकर स्कूल की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया तथा प्रकरण की जांच के लिए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नेहा व निशा यादव को जांच कर आख्या देने की बात कही। प्रबंधक का आरोप है कि प्रधानाध्यापक पिछले कुछ दिनों से अपनी मनमानी पर उतर आए और उनका आचरण स्कूल प्रबंधन को बच्चों के अनुकूल नहीं था। वही प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद का कहना है। यह आरोंप गलत है ।