बस्ती यूपी।।
संकट के दौर में पेट्रोलियम पर वैट का फैसला जनविरोधी-चन्द्रमणि पाण्डेय।।

आज प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल पर 2 रुपए प्रति लीटर एवं डीजल पर 1एक रूपये वैट लगाने के निर्णय को जनविरोधी बताते हुए समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी ने कहा कि संकट के दौर में जनता को राहत दी जाती है न कि टैक्स लगा कर कष्ट दिया जाता है
श्री पाण्डेय ने कहा कि जब तक हम सच को सच व झूठ को झूठ कहने का काम न कर सरकार के गलत फैसलों का विरोध नहीं करेंगें इनकी निरंकुशता बढती ही जायेगी आज जब पूरे सूबे में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है,प्रदेश में गन्ना किसानों का लगभग 16000 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है,लॉकडाउन के चलते सब्जी_फल किसानों को अस्सी प्रतिशत फूल किसानों को सौ प्रतिशत व डेरी किसानों को पचास प्रतिशत नुकसान हुआ है,देश का किसान भीषण संकट में है, विगत तीन वर्षों से किसानों के गन्ना मूल्य में सरकार द्वारा कोई वृद्धि नही की गई है अन्य उत्पादों का भी मूल्य उत्पादन लागत के सापेक्ष बहुत कम है
लॉकडाउन में तकलीफ झेल रही आम जनता को राहत देने के बजाय उससे कितने पैसे वसूले जा सकते है सरकार का एकमात्र लक्ष्य बन चुका है किसान चौतरफा मार झेलने को बाध्य है यह बड़ा ही दुखद है किसानो के कृषि के सभी उपकरण डीजल से चलते है,
आज जब लॉकडाउन में किसान अन्नदाता के रूप में देश के साथ मजबूती से खड़ा स्वैच्छिक सहयोग स्वंम् दे रहा है तब भी किसान समस्या का समाधान न होने से,आम आदमी रोज़गार के अभाव में विचलित है,सरकार टैक्स पर टैक्स लगाती जा रही है,
उन्होंने कहा कि सरकारें जनकल्याण के लिए होती है आज आवश्यकता है कि सरकार जनता के कल्याण की योजना बनाये,व जनहित में पेट्रोल डीजल पर की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाय ।।
रिपोर्ट:’राहिल खान
बस्ती यूपी।।