सनातन धर्म प्रचार समिति के तत्वावधान में रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन



संत कबीर नगर। सनातन धर्म प्रचार समिति के बैनर तले विगत 24 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे धार्मिक कार्यक्रम के 25वें वर्ष के अवसर पर इसे रजत जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।यह आयोजन काली मंदिर परिसर में स्थित गौरी शंकर महादेव मंदिर में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 18 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके पश्चात प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा, जिसे बाहर से आए अनुभवी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।सनातन धर्म प्रचार समिति के संरक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि 18 फरवरी से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निकुंज चंचन द्वारा तथा रात्रि में मंजरी जी द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान मेघ शकु राम निवास द्वारा रामलीला का निर्देशन किया जाएगा। वहीं 25 फरवरी को अवध की होली, मेला, भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ इस रजत जयंती महोत्सव का भव्य समापन होगा।