
रिपोर्ट:-आलमगीर
05 मई 2020 सायं 3:00 बजे तक लगभग 7000 लोगों का डिटेल आ चुका है। जिसको हमारे गोरखपुर कार्यालय पर उसको सूचीबद्ध किया जा रहा है। लगभग 2200 से 2300 लोगों की सूची को आज प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश को प्रेषित की जा चुकी है, और बाक़ी लोगों की सूची को भी सूचीबद्ध किया जा रहा है। उपरोक्त सूचि के अनुसार भारत सरकार द्वारा एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय- समय पर लिए जा रहें निर्णयों के परिपेक्ष्य में अन्य राज्यों में फसें हमारे संसदीय क्षेत्र के निवासियों को सम्बन्धित राज्यों से वापस अपने जनपद संतकबीरनगर में लाने व जब तक लाॅकडाउन के इस समय अन्तराल में दूसरे राज्यों में फसें हुए उत्तर प्रदेश के निवासियों कों समुचित भोजन उपलब्ध करानक की व्यवस्था कराने के लिए सम्बन्धित राज्यों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
इस सूची को माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजा जाएगा। इस कार्य को करने के लिए हमारे साथ कार्यलय पर जयप्रकाश निषाद, मुनिब निषाद, दीपक निषाद, धर्मेंद्र निषाद, दिवाकर निषाद, महेंद्र निषाद, शोभित श्रीवास्तव, अनन्द पांडेय आदि लोगे के द्वारा तैयार कराया गया।
रिपोर्ट:- आलमगीर