रमजान माह में रोजा रखें,अल्लाह की इबादत करे,लेकिन घर से बाहर न निकलें : हाफिज शाह मुहम्मद वारसी

गोरखपुुर / पिपरौली
शनिवार से शुरू हो रहा रमजान का महीना कोरोना दुश्वारियों के बीच बितना तय है।पवित्र रमजान माह में पूरे दिन रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है।जगह जगह तरावी पढ़ी जाती है।मस्जिदों में भरी भीड़ उमड़ती है।लेकिन इस बार लाकडाउन के चलते ऐसा ही पाना संभव नहीं है।सभी मुस्लिम भाइयों से अपील है कि आप सभी लोग जो रोजा रख सकतें हों,वे जरूर रोजा रखें।साथ ही लाकडाउन के नाते देश की हुकूमत के निर्देशानुसार मस्जिदों में जाने से बचे।जिससे इस गंभीर महामारी से बचाव हो सके।साथ ही इफ्तारी और इफ्तार का पैसा गरीबों कि मदद में लगाए।लोग अपने घरों में तरावी अदा करें। साथ ही फीतरा और जकात का पैसा जरूरतमंदो को दिया जाय,जिससे उन्हें भी रमजान माह में सहूलियत हो।जिसको जितना कुरान याद है,उतना ही रोज पढ़े।अफ्तार के वक्त लोग दुआ करें कि हमारे मुल्क और पूरी दुनिया से अल्लाह इस कोरोना महामारी का खात्मा करे।