नेकी कर दरिया में डाल
लॉक डाउन टू में बढ़ाया मदद का हाथ
संतकबीरनगर
रिपोर्ट: अतहरूल बरी

सेमरियावा। जेड ए करखी।कोविड 19 से पूरी दुनिया प्रभावित है।लॉक डाउन के चलते शहर से लेकर गांव तक गरीब मजदूर प्रभावित हैं।रोजगार आमदनी बन्द पड़े हैं।दो वक़्त की रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
फिर भी इस मुश्किल घड़ी में बहुत से लोग’ नेकी कर दरिया में डाल ‘ का उदाहरण बने हुए हैं।
ऐसी ही मिसाल पेश की है जनता दल के सीनियर लीडर रहे स्व गरीकुर रहमान के सुपुत्र जिया रहमान ने।
लॉक डाउन टू में जरूरतमंदों की मदद व सहयोग के लिए हाथ बढ़या है ।
कबीर जनविकास फाउंडेशन संरक्षक मो अहमद व महामंत्री सय्यद फिरोज अशरफ ने कहा कि इसी आपसी सहयोग से पूरा एक सभ्य समाज विकसित होता है ।कुछ परिवारों के डीएनए में होता है कि लोगों की बिना भेद भाव के मदद की जाय। जो शोहरत प्रसिद्धि से दूर पुनीत व नेक काम समझकर जरूरतमंदों की मदद में हमेशा आगे रहते है।ऐसे चुनिंदा ही लोग होते हैं । ऐसा ही एक परिवार है सेमरियवां संतकबीरनगर के जिया रहमान का जो परदे के पीछे ज़रूरत मंद लोगों की मदद करते रहते है ।
ईश्वर अल्लाह आप से काम ले जो शाह जी मरहूम और आपके दादा परदादा किया करते थे ।नेकी कर दरिया में डाल की मिसाल आजीवन कायम रखें।