बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत!

गोरखपुर व्यूरों :-रविवार को अचानक मौसम बदलने से किसानों के सामने दोहरी मुसीबत आ खड़ी हुई ! रविवार को हुई बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान होने का अंदेशा किसानों ने जताया है ! मालूम हो कि गेहूं की फसल की कटाई इस समय जोरों पर है ! कहीं पर गेहूं की फसल अभी खड़ी है तो कहीं पर मड़ाई चालू है जो बारिश से भीग गई है अब किसानों को जहां कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा वही भीगी फसल को सुखाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी! बारिश और कहीं-कहीं पड़े ओलों ने किसानों को चिंतित कर दिया है ! रविवार को शाम एकाएक मौसम ने करवट बदला और तेज हवा के साथ साथ बिजली की चमक उठने लगी उसके बाद बारिश शुरू हो गई यह देखकर किसान जहां परेशान दिखने लगे वही प्रार्थना भी करने लगे कि बारिश जल्द ही थम जाए! प्राप्त खबर के अनुसार कहीं कहीं पर तेज बारिश हुई तो कई जगह पर ओले पड़े साथ ही तेज हवा भी चली! मौसम के अचानक बदलने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई है!