कौशांबी से आए मजदूरों ने गांव पहुंचकर ली राहत की सांस

रिपोर्ट- अतहरूल बारी कर्खी
सेमरियावां।संतकबीरनगर
रविवार के दिन कौशांबी से आए दो मजदूरों की सीएचसी सेमारीयवां से जांच के बाद स्कूल पर 14 दिन के लिए कवारनटाइन किया गया।
सेमरियावा निवासी निजामुद्दीन पुत्र अली रजा ने बताया कि कौशांबी से 16 अप्रैल को शफीकुर रहमान के साथ घर के लिए निकला था ।
150 किमी की पैदल यात्रा की।कई स्थानों पर पुलिस की मदद से ट्रक आदि से यात्रा करके सुलतानपुर ,प्रतापगढ़,फैजाबाद,बस्ती होते हुए रविवार को घर पहुंचा।हमारे साथ चार लोग थे।
दो सिद्धार्थनगर जनपद के थे जो बस्ती से अपने जनपद के लिए चले गए।
शफी कुर रहमान को प्रधान सेमरियावा वकील अहमद की मदद से उसके नाना के गांव करमा खान भेज दिया गया। सेमरियावा निवासी
शिव कुमार पुत्र घनश्याम जो
प्रयागराज से आया है पिछले चार दिन से स्कूल पर कवारनटाइन में रह रहा है।
रविवार के प्रधान वकील अहमद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरियावा के अध्यापक जफीर अली व मेहताब अहमद ने इन मजदूरों के लिए स्कूल पर पहुंचकर व्यवस्था की।घर पहुंचकर मजदूरों ने राहत की सांस ली।