डॉ. मोहम्मद आक़िब अन्सारी ने अपने जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर अपनी जिंदगी का 20वां रक्तदान किया
गोरखपुर
सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के संस्थापक , एम. ए. एकेडमी के निदेशक, अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता एवं युवा समाजसेवी डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी ने अपने जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर अपनी जिंदगी का 20वां रक्तदान किया। डॉ. अंसारी ने रक्तदान करते हुए अपने संस्था के मुख्यालय से संदेश देते हुए कहा कि रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा दान है, रक्तदान धर्म, जाती, मज़हब से ऊपर उठ कर इंसानियत का पैगाम देता है, क्योंकि एक यूनिट ब्लड दान करने से तीन लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है, आप समस्त दुनिया के स्वस्थ लोग ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करके दूसरों की ज़िन्दगी बचाने का कार्य करें। अभिभावक स्वरूप माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद ने कहा कि रक्त कुदरत का दिया हुआ एक एसा अनमोल तोहफा है जो आज तक दुनिया के किसी क्रत्रिम मशीन में नहीं बनाया जा सकता है। रक्त को सिर्फ इंसान का शरीर ही दान कर सकता है। इस लिए आप समस्त दुनिया के लोग इंसानियत का पैगाम देते हुए अधिक से अधिक मात्रा में रक्तदान करें। इस अवसर पर वाटर मैन हाजी जलालुद्दीन कादरी और युवा समाजसेवी मकसूद अली ने भी संबोधित किया। इस मुबारक मौके पर गोरखपुर शहर के साथ-साथ पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए आगामी जन्मदिवस की मुबारकबाद पेश किया और दुआएं दीं।