धैर्य अनुशासन में रह कर हम पायेगें कोरोना पर विजय – डा विवेक!

गोरखपुर व्यूरों:- कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में गौरक्ष होम्योपैथ चिकित्सालय के डा विवेक मिश्रा ने बताया कि हमें अनुशासन धैर्य के साथ तीन मई तक रहना होगा जैसे हमने लाक डाउन 14 अप्रैल तक रह चुके हैं ! इस दौरान हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि हम सरकार की गाइड लाइन का पालन करें जिसमें मास्क लगाएं सामाजिक दूरी बना कर रहे बार-बार हाथों को साबुन पानी से धोएं घर से बाहर न निकले इन सारी चीजों को अपनाकर हम एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभा सकते हैं और अपना अपने परिवार तथा देश को सुरक्षित रख सकते हैं ! मेरा उन लोगों से अनुरोध है जो अभी भी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं वह अपनी जिम्मेदारी समझें और इस महामारी से सबको बचाएं!