संतकबीरनगर / जितेंद्र चौधरी
कौन कहता है थक गया हूँ मैं
ना जाने कितनों का हौसला हूँ मैं
करोना के खिलाफ ग्राम पंचायत आंटा कला की जंग जारी है

अपनी कुछ अलग हटकर कार्य करने की शैली की बदौलत संतकबीर नगर जिले की ग्राम पंचायतो के लिये एक नज़ीर पेश करने वाली बघौली ब्लॉक कि ग्राम पंचायत आंटा कला कोविड -19 से जंग में भी एक अलग भूमिका निभा रही है। लगभग प्रत्येक सप्ताह के अंतराल पर लगातार फॉगिंग, और इसी दरमियान लगातार कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया ,जिस पर ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश मोर्या भी लगातार नज़र बनाये रहते है। ग्राम पंचायत ने डायल प्रधान के नाम से एक फोन नम्बर भी लिया है जिस पर लोग सुझाव व् अपनी आवश्यकताएं बताते रहते रहते है ग्राम पंचायत की अपनी एक पीएलसी के रूप में आधुनिक सुविधाओ से सुसज्जित कार्यालय भी है जिसमे आज मौके पर ADO पंचायत भी मौजूद थे तभी किसी ग्राम वासी ने फोन करके राशन वितरण के बारे में जानकारी ली कोविड-19 से जंग में बघौली ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के दिशा निर्देश में आज ग्राम पंचायत आंटा कला अपने तीनो राजस्व गाव आंटा कला, बेला, नरसिंहपुर में पूरे गाँव मे एक एक घर पे मिनी दमकल से पूरे गाँव को सेनिटाइज कराया। बदले में ग्राम पंचायत ग्राम वासियों से सिर्फ इतना 🙏🏻निवेदन करती है कि आप सभी लोग लॉक डाउन और सोशल डिस्टनसिंग नियमो का ईमानदारी से पालन करे।
निश्चित ही कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा