झगहा पुलिस के हाथ चढ़े तीन शातिर बदमाश !

चौरी चौरा गोरखपुर :- झगहा थाना क्षेत्र में एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता के निर्देशन पर चोर एवं लुटेरे अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में आज रविवार को चौरी चौरा क्षेत्राधिकारी रचना मिश्रा के प्रवेषण में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा मुखबीर की सूचना पर करीब 12:00 बजे नेकवार फरेन नाले के समीप से तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक ये काफी दिनों से फरार चल रहे थे! गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में विशाल पुत्र खूब लाल चौहान निवासी जंगल रसूलपुर नंबर 2 नेकवार थाना झगहा जनपद गोरखपुर सूरज गौड़ पुत्र राजू गौड़ निवासी लालापुर थाना झगहा जनपद गोरखपुर मुकुल यादव पुत्र सुदामा यादव निवासी रामपुरा थाना जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार करके अपराध संख्या 107/20 3/25 आर्म्स एक्ट जैसी धाराओं में जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिव कैलाश उपनिरीक्षक आनन्द कुमार मिश्रा उपनिरीक्षक विजय कुमार हेड कांस्टेबल बसंत यादव कांस्टेबल अनिरुद्ध यादव कांस्टेबल पवन कुमार साथ ही झगहा थाने के तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।