गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है -मियां साहब!

गोरखपुर व्यूरों। कोरोना महामारी ने देश में हंगामा मचा रखा है तो वही देश में धर्म मजहब की सारी बाधाओं को तोड़कर अब लोग एक दूसरे की मदद को बड़ी संख्या में आ रहे हैं ऐसा ही एक लंगर इमामबाड़ा स्टेट में भी देखने को मिला जहां लॉक डाउन के दौरान गरीब लोगों की मदद की जा रही है। सोमवार को इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन अदनान फर्रुख अली शाह उर्फ मियां साहब ने अपने हाथों से गरीब लोगों को भोजन वितरित किया ! मियां साहब ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए 21 दिन की लॉक डाउन उनकी घोषणा की । ऐसे में गरीब दिहाड़ी मजदूरों के काम बंद होने से उनके सामने खाने के संकट आ गये हैं । इमामबाड़ा स्टेट से ऐसे गरीब बेसहारा को कच्चा राशन वितरित किया जाता रहा है आज खुद मैंने गरीबों को खाना वितरित किया तो दिल को बहुत सुकून मिला। गरीबों की सेवा करना की सबसे बड़ा धर्म है और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की आदेशों का हम सभी को पालन करना चाहिए । कोविड-19 कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए हमें अपने घरों में रहना चाहिए और साफ सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए हाथों को साबुन से दिन में 10 बार जरूर साफ करें अगर कही साबुन नही है तो सैनिटाइजर से हाथ साफ करें। कोरोना महामारी के लिए अभी तक ना तो कोई वैक्सीन या दवा तैयार हुई है ऐसे में इसका बचाव ही इस बीमारी का इलाज है इसलिए सोशल डिस्टेंस का भी पालन करना चाहिए यह बीमारी छुआछूत से फैलती है। इमामबाड़ा स्टेट के प्रशासनिक अधिकारी जुल्फिकार अहमद दरगाह मुबारक खां शहीद के अध्यक्ष इकरार अहमद इमामबाड़ा मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन सैय्यद शाहाब समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।