डीएम एसएसपी फरियादियों की सुनी समस्याएं

गोरखपुर। प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर प्रवास की सूचना पर जनता दर्शन में समस्याओं के समाधान हेतु कुछ फरियादी पहुंचे थे उनकी समस्याओं हेतु प्रार्थना पत्र को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता व जिलाधिकारी गोरखपुर के विजयेंद्र पांडियन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु भेज दिया वही सीएम पार्टी के पदाधिकारियों को आशीर्वाद बैठक कक्ष में दिए। आज जनता दर्शन में फरियादियों की संख्या बहुत ही कम थी इसलिए डीएम, एसएसपी फरियादियों से प्रार्थना पत्र को प्राप्त किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह नगर मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक क्राइम अशोक कुमार वर्मा सीओ क्राइम प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।